राजस्थान की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर प्रिया सिंह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की मुलाकात और दी बधाई।
जयपुर : हाल ही में थाइलैंड के पटाया में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय बॉडी-बिल्डिंग चैंपियनशिप में भारत का नाम रोशन करने वाली, राजस्थान की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर प्रिया सिंह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में मुलाकात की और दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ टीकाराम जूली व जोधपुर से घनश्याम मेघवाल भी मौजूद रहे।
Image source: @ashokgehlot51 Twitter account
मुख्यमंत्री से प्रिया सिंह की मुलाकात के बाद सोशल एक्टिविस्ट अशोक मेघवाल सवाल उठाते हैं कि क्या मुख्यमंत्री जी कंबल ओढाना ही सम्मान होता है क्या?
अशोक लिखते हैं वर्ल्ड बॉडी चैम्पियनशिप @Priya_SinghB को राजस्थान सरकार ने न सम्मान दिया और न पुरस्कार दिया। जब @ashokgehlot51 का विरोध होने लगा तो @TikaRamJullyINC ओर जोधपुर के घनश्याम मेघवाल ने प्रिया सिंह को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई।
पुरस्कार के नाम पर कंबल? यही है दलित खिलाड़ी का सम्मान?


Congratulations
जवाब देंहटाएं