मध्यप्रदेश में अंबेडकर कोचिंग सेंटर में छात्रों ने मनाया संविधान दिवस
मध्यप्रदेश के सताना जिले के अंबेडकर कोचिंग सेंटर में छात्रों ने मनाया संविधान दिवस।
*नमस्कार दोस्तो स्वागत है The Great News संविधान दिवस स्पेशल रिपोर्ट में*
आपको बता दें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कोचिंग सेंटर के बच्चों ने मनाया 72 वां संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ।
सतना :-विश्व के सर्वश्रेष्ठ भारतीय संविधान के 72वे वर्षगांठ के अवसर पर सविधान दिवस 26 नवंबर 2021 को डॉ भीमराव अंबेडकर कोचिंग सेंटर के बच्चों ने धूमधाम से मनाया और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चरणों में पुष्प अर्पित किया
छात्र छात्राओं के द्वारा सविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया एवं कोचिंग संचालक राकेश कुमार बौद्ध के द्वारा सभी बच्चों को संविधान की उद्देशिका की छाया प्रति दी गई कोचिंग के छात्र छात्राओं ने शपथ लिया की हम शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहेंगे! कोचिंग संचालक द्वारा बच्चों को बताया गया की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान अपनाया था भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था इसके बाद बाबा साहब के 125वी जन्म दिवस के अवसर पर यह 26 नवंबर 2015 को संविधान दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई तब से हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
भारतीय संविधान को बनाने के लिए 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे संविधान दिवस के अवसर पर हमें ना सिर्फ स्वतंत्रत भारत नागरिक होने की एहसास होता है बल्कि संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकारों से हमें अपना हक मिलता है
संविधान दिवस मनाने के लिए कोचिंग सेंटर के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
Report : Rakesh Kumar Bauddh
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें