संदेश

दिसंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर प्रिया सिंह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की मुलाकात और दी बधाई।

चित्र
  जयपुर : हाल ही में थाइलैंड के पटाया में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय बॉडी-बिल्डिंग चैंपियनशिप में भारत का नाम रोशन करने वाली, राजस्थान की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर प्रिया सिंह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में मुलाकात की और दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ टीकाराम जूली व जोधपुर से घनश्याम मेघवाल भी मौजूद रहे। Image source: @ashokgehlot51 Twitter account मुख्यमंत्री से प्रिया सिंह की मुलाकात के बाद सोशल एक्टिविस्ट अशोक मेघवाल सवाल उठाते हैं कि क्या मुख्यमंत्री जी कंबल ओढाना ही सम्मान होता है क्या? अशोक लिखते हैं वर्ल्ड बॉडी चैम्पियनशिप @Priya_SinghB को राजस्थान सरकार ने न सम्मान दिया और न पुरस्कार दिया। जब @ashokgehlot51 का विरोध होने लगा तो @TikaRamJullyINC ओर जोधपुर के घनश्याम मेघवाल ने प्रिया सिंह को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई।  पुरस्कार के नाम पर कंबल? यही है दलित खिलाड़ी का सम्मान?

राजस्थान की बेटी ने बढ़ाया भारत का मान:प्रदेश की पहली महिला बॉडी-बिल्डर प्रिया सिंह ने जीता अंतर्राष्ट्रीय बॉडी-बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड

चित्र
Twitter   YouTube राजस्थान की बेटी ने बढ़ाया भारत का मान: प्रदेश की पहली महिला बॉडी-बिल्डर प्रिया सिंह ने जीता अंतर्राष्ट्रीय बॉडी-बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड।  थाइलैंड के पटाया में हुई अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रिय सिंह ने गोल्ड मेडल जीता। राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया है। प्रिया सिंह ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित हुई 39वीं अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कि इससे पहले प्रिया सिंह ने तीन बार मिस राजस्थान 2018,19,20 का और एक बार इंटरनेशनल खिताब भी अपने नाम किया। प्रिया ने बताया कि एक महिला को बॉडी बनाने में एक पुरूष से ज्यादा डाइट और मेहनत लगती है। ऐसे में उनके परिवार ने उनका साथ दिया। जिसकी वजह से वो आज सफल जिम ट्रेनर हैं। दो बच्चों की मां प्रिया सिंह घर और जिम दोनों में बैलेंस बना कर चलती हैं। जिसमें उनकी बेटी और पति हमेशा उनका सपोर्ट करते हैं। मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली प्रिया सिंह की शादी 8 साल में कर दी गयी थी। प्रिया सिंह ने घर...