तनाव में आए पति ने आत्महत्या की:3 बच्चों की मां 6 बच्चों के पिता संग भागी, अब दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मतोड़ा थाना क्षेत्र के बरसिंगों के बास गांव में सोमवार को भंवरलाल मेघवाल ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में पत्नी सहित पांच जनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का जिक्र किया है। पुलिस ने इसी आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। घटना के बाद आई जानकारी अंधे प्यार की कहानी सी है। दरअसल, भंवरलाल की पत्नी को छह महीने पहले रणीसर निवासी मोहनराम पुत्र जसुराम मेघवाल भगाकर ले गया था। तब से वह उसी के साथ रह रही है। उसके तीन बच्चे हैं लेकिन बच्चों, पति व परिवार वालों को छोड़कर वह प्रेमी के साथ ही रह रही है। जब प्रेमी के साथ गई तो पीड़ित पति पुलिस के पास गया। पुलिस ने जांच की तो स्वेच्छा से रहना सामने आया। प्रेमी भी छह बच्चों का बाप है। मगर स्वेच्छा से जाने के कारण पुलिस भी कुछ मदद नहीं कर पाई। इधर, तीन बच्चों की जिम्मेदारी उस पर आ गई। वह परेशान रहने लगा। ससुराल वालों ने भी साथ नहीं दिया। इधर, परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई। प्रेमी संग भागी पत्नी रोजाना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रही। ऐसे में परेशान और अवसाद में आए भंवरलाल ने सोमवार को सुबह पेड़ से लटककर...