संदेश

नवंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मध्यप्रदेश में अंबेडकर कोचिंग सेंटर में छात्रों ने मनाया संविधान दिवस

चित्र
मध्यप्रदेश के सताना जिले के अंबेडकर कोचिंग सेंटर में छात्रों ने मनाया संविधान दिवस।    *नमस्कार दोस्तो स्वागत है  The Great News संविधान दिवस स्पेशल रिपोर्ट में*  आपको बता दें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कोचिंग सेंटर के बच्चों ने मनाया 72 वां संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ। सतना :-विश्व के सर्वश्रेष्ठ भारतीय संविधान के 72वे वर्षगांठ के अवसर पर सविधान दिवस 26 नवंबर 2021 को डॉ भीमराव अंबेडकर कोचिंग सेंटर के बच्चों ने धूमधाम से मनाया और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चरणों में पुष्प अर्पित किया   छात्र छात्राओं के द्वारा सविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया एवं कोचिंग संचालक राकेश कुमार बौद्ध के द्वारा सभी बच्चों को संविधान की उद्देशिका की छाया प्रति दी गई कोचिंग के छात्र छात्राओं ने शपथ लिया की हम शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहेंगे! कोचिंग संचालक द्वारा बच्चों को बताया गया की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान अपनाया था भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था इसके बाद बाबा साहब के 125वी जन्म दिवस के अवसर पर यह 26 नव...

Azad Samaj Party के कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान दिवस।

 सहारनपुर। जिले भर में संविधान दिवस मनाया गया। एसएसपी आकाश तोमर ने पुलिसकर्मियों को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई। वहीं, भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को नमन किया। इनके अलावा कई संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में कार्यक्रम के दौरान एसएसपी आकाश तोमर ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी संविधान का पालन करें। इसके साथ ही पीड़ित लोगों को तत्काल प्रभाव से न्याय दिलाएं। कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ द्वितीय नीरज सिंह सहित अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे वहीं, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने डॉ भीमराव आंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि बाबा साहब की वजह से ही सशक्त और मजबूत गणतंत्र के रूप में भारत की पहचान बनी है। इस दौरान महानगर महामंत्री विपिन कुमार, श्रवण गोगा, श्रवण मोघा, मुकुल वाल्मीकि, विराट कोहली, शिवचंद, अभय सिंह सौरव, संजीव कर्णवाल, अशोक गौतम, अनिल कोरी, अजय सोनकर उपस्थित रहे। उधर, खलासी लाइन में सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित कांग्रेस का...