Azad Samaj Party के कार्यकर्ताओं ने मनाया संविधान दिवस।
सहारनपुर। जिले भर में संविधान दिवस मनाया गया। एसएसपी आकाश तोमर ने पुलिसकर्मियों को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई। वहीं, भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को नमन किया। इनके अलावा कई संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुलिस लाइन में कार्यक्रम के दौरान एसएसपी आकाश तोमर ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी संविधान का पालन करें। इसके साथ ही पीड़ित लोगों को तत्काल प्रभाव से न्याय दिलाएं। कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। इस दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ द्वितीय नीरज सिंह सहित अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे
वहीं, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने डॉ भीमराव आंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि बाबा साहब की वजह से ही सशक्त और मजबूत गणतंत्र के रूप में भारत की पहचान बनी है। इस दौरान महानगर महामंत्री विपिन कुमार, श्रवण गोगा, श्रवण मोघा, मुकुल वाल्मीकि, विराट कोहली, शिवचंद, अभय सिंह सौरव, संजीव कर्णवाल, अशोक गौतम, अनिल कोरी, अजय सोनकर उपस्थित रहे। उधर, खलासी लाइन में सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस मनाया। इस मौके पर प्रदेश सचिव गौरव भाटी, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष अरविंद पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक चंद्रजीत सिंह निक्कू ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर 475 लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, अमरदीप जैन, जावेद साबरी, अशोक सैनी, संजय वालिया, गणेश दत्त शर्मा, अरुण चौधरी, मधु सहगल, अक्षय चौधरी मौजूद रहे।
इसके अलावा आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष साधुराम के नेतृत्व में हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर कार्यक्रम आयोजित कर संविधान दिवस मनाया। इस दौरान ईसम सिंह गौतम, जतिन कुमार, विनोद कुमार, रामकुमार, सुभाष बर्मन, सुमेर चंद, शेर सिंह, संजीव नौटियाल, राजकुमार, नौशाद अली, शराफत अली, मांगेराम, सुरेश मौजूद रहे। बामियान बुद्ध विहार में संविधान दिवस जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके सुखपाल सिंह ने संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अध्यक्ष वीर सिंह बौद्ध ने संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मन कुमार, रघुवीर सिंह, राजेश्वर प्रसाद, संजय कुमार, वीर सिंह गौतम, आचार्य चमन लाल, रजनीश गौतम, यशपाल उपस्थित रहे। वहीं, सिद्धार्थनगर में जय भारत स्वाभिमान संगठन द्वारा भारतीय संविधान एक आदर्श संविधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संजय तेगवाल ने भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान केडी गौतम, अक्षय कुमार, राजेश्वर, डॉ. जीआर रमन, अरविंद कुमार, प्रवीन गौतम, धनपाल तेश्वर, सोनू बिरला, नाथीराम, भीम सिंह मौजूद रहे। हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में संवैधानिक क्रांति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता शिवा ने कहा कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में संविधान का अपमान किया जा रहा है, जो निंदनीय है। इस दौरान राष्ट्रीय प्रचारक अमरीश चौटाला, ब्रज मोहन सूद, अंकित, एकलव्य, समीर, शुभम शिवा, साधूराम, पंकज मौजूद रहे।
बहुत अच्छी जानकारी
जवाब देंहटाएंGreat work
जवाब देंहटाएं